Mahindra XUV300: SUV गाड़ियों की डिमांड आजकल मार्केट में बहुत ज्यादा हैं जिसकी वजह से ग्राहकों को भी SUV पर मिलने वाले डिस्काउंट की जानकारी रखना जरुरी रहता हैं। फ़िलहाल देश की धाकड़ SUV मेकर कंपनी Mahindra ने अपनी बेहतरीन SUV Mahindra XUV300 पर ऑफर की झड़ी लगा दी हैं जिसकी जानकारी हमने नीचे दे रखी हैं।
Mahindra XUV300 W8 वेरिएंट पर ऑफर
Mahindra XUV300 W8 के डीजल वेरिएंट पर ग्राहकों को मई 2024 में अधिकतम 1.79 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर देखने को मिले हैं। वहीं Mahindra XUV300 W8 पेट्रोल वेरिएंट पर 1.50 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर देखने को मिले है। Mahindra XUV300 के W6 वेरिएंट पर 1.33 लाख रुपये, W4 वेरिएंट पर 95,000 रुपये और W2 वेरिएंट पर 45,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं। बता दें की इनमे कैश डिस्काउंट, ऑफिशियल एसेसरीज के साथ एक्सटेंडेड वारंटी जैसे डिस्काउंट शामिल है।
वेरिएंट | डिस्काउंट मई 2024 (रूपए में) |
Mahindra XUV300 W8 डीज़ल | 1.79 लाख |
Mahindra XUV300 W8 पेट्रोल | 1.50 लाख |
Mahindra XUV300 W6 | 1.33 लाख |
Mahindra XUV300 W4 | 95 हजार |
इंजन में हैं दम
Mahindra XUV300 W8 भारतीय बाजार में 3 इंजन ऑप्शन के साथ आती है, जिसमे 1.2-litre turbo petrol engine, 1.2-litre TGDI turbo petrol engine and 1.5-litre डीज़ल इंजन शामिल हैं। वही सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स देखने को मिलता है। ज
सेफ्टी फीचर्स
Mahindra XUV300 में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर 7-एयरबैग, ABS टेक्नोलॉजी, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक (AWDB), कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल के साथ फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसी सुविधाएं देखने को मिल रही हैं।
आधुनिक फीचर्स के साथ Mahindra XUV300
Mahindra XUV300 में ग्राहकों को फीचर्स के तौर पर इंटीरियर में 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम जो की एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ आता हैं देखने को मिल जाता हैं। इसके साथ ही कम्फर्ट बनाये रखता हैं सिंगल पेन सनरूफ, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स। अन्य फीचर्स में रेन सेंसिंग वाइपर्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी शामिल है।
कीमतें
Mahindra XUV300 की भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमते 7.99 लाख रुपये शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 14.76 लाख रुपये तक जाती है। हाल ही में इसके न्यू वेरिएंट Mahindra XUV3X0 को भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमते 7.49 लाख रुपये से शुरू है।
यह भी पढ़े –
Husqvarna Svartpilen 250 में मिलेगा आपको एडवांस्ड फीचर्स, इंजन तथा परफेक्ट डिजाइन जाने इसके कीमत..?
Bajaj चेतक को देने टक्कर, आ गया नया इल्क्ट्रिक स्कूटर, 143Km की रेंज और प्रीमियम फीचर के साथ
सिर्फ 9 हजार की आसान EMI पर घर ले जा सकते हैं Maruti की ये मस्त फैमिली कार, एक बार देख ही लीजिये
लडकियों की हो जाएगी मौज, पेट्रोल की टेंशन खत्म कर देगा Activa Electric, 100 km रेंज
Toyota की इस SUV के लांच होते ही शोरूम पर टूट पड़े ग्राहक, प्रीमियम फीचर्स